क्या होता है नेटवर्क : LAN , MAN और WAN क्या है, इनके लाभ और नुकसान

Network: नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट में बताने वाले है कि  नेटवर्क क्या होता है, यह कितने प्रकार के होते है और उनके बीच क्या difference है। चाहे आप Computer के छात्र हों या नहीं यह जानकारी आपके लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। क्योंकि आज के इस Digital युग में यदि आप समय के साथ नहीं चलेंगे तो बहुत पीछे रह जायेगे ।

नेटवर्क क्या है?

अगर आसान शब्दों में कहे तो Network दो या दो से अधिक Device का एक ऐसा समूह होता है जो एक-दूसरे से जुड़े हुए होते है । ये Device कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन कुछ भी हो सकते हैं। ये Device network के माध्यम से आपस में बातचीत करते हैं और data का Transfer करते हैं। डेटा ट्रांसफर जैसे files, msg , audio कुछ भी हो सकता है ।

नेटवर्क के प्रकार:

दोस्तों नेटवर्क मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं:

1. LAN (Local Area Network) – लोकल एरिया नेटवर्क:

यह एक छोटे भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित होता है, जैसे एक घर, कार्यालय या इमारत। इसकी सीमा कुछ मीटर से लेकर 1 हजार मीटर तक होती है। उदाहरण के लिए आपके घर का wifi network या एक ऑफिस में install किए गए Ethernet network LAN के उदाहरण हैं। LAN अपनी तेज speed और low लेटेंसी के लिए जाने जाते हैं।

LAN की विशेषता :

  • LAN का निर्माण और रखरखाव सरल है।
  • LAN नेटवर्क को जोड़ने के लिए एक centralized database की आवश्यकता होती है।
  • ​Network का ownership एक निजी आदमी के पास होता है ।

LAN के लाभ:

  • इसका मुख्य लाभ स्थानीय क्षेत्र network की speed ज्यादा, सरल स्थापना और कम लागत है।
  • सर्वर पर store सभी चीजों को सुरक्षित रखना डेटा protection के माध्यम से किया जाता है।
  • LAN मॉडल और स्थापित ईथरनेट केबलिंग, LAN से connect system को बहुत तेज speed से सीधे संपर्क करने की permission देती है।

LAN के नुकसान :

  • स्थानीय क्षेत्र network का उपयोग केवल पास में ही किया जाता है, क्योंकि उनका उपयोग बड़े क्षेत्रों में नहीं किया जा सकता।
  • यदि सर्वर का उपकरण उचित रूप से configure नहीं किया गया है और कोई तकनीकी समस्या है तो unathorized user डेटा तक पहुंच सकते हैं।
  • LAN से एक सीमित network connect कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

2 . MAN (Metropolitan Area Network) मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क:

यह एक शहर या महानगरीय क्षेत्र को कवर करता है।  इसकी सीमा 5 किलोमीटर से 50 किलोमीटर तक होती है।  इसका उपयोग कई building या offices को एक नेटवर्क से connect करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए एक city में कई offices को जोड़ने वाला नेटवर्क।

MAN  की विशेषता :

  • कवर किया गया भौगोलिक क्षेत्र LAN से अधिक है।
  • इस नेटवर्क के माध्यम से एक से अधिक कंप्यूटर जुड़े होते हैं ।

MAN के लाभ :

  • MAN, WAN की तुलना में अधिक security प्रदान करता है तथा इसे लागू करना भी सरल है।
  • WAN की तुलना में MAN की कम resources आवश्यकताओं के कारण, MAN deployment  WAN की तुलना में कम है। इससे impliment की लागत कम हो जाती है।
  • MAN को केंद्रीय रूप से नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे नेटवर्क traffic की निगरानी और control आसान हो जाता है।

MAN के नुकसान

  • ​Huze size के कारण सिस्टम को हैकर्स से सुरक्षित रखना कठिन है।
  • MAN को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जोड़ने के लिए additional केबल की आवश्यकता होती है। MAN के लिए फाइबर ऑप्टिक कनेक्शन का उपयोग आवश्यक है, जो अपेक्षाकृत महंगा है।
  • MAN बहुत अधिक स्थान घेरता है, जिससे बड़े network का management कठिन हो जाता है।

3. WAN (Wide Area Network) – वाइड एरिया नेटवर्क:

यह एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है, जैसे एक देश या महाद्वीप यानी पूरी दुनिया में फैला होता है इसकी सीमा 100,000 किलोमीटर तक हो सकती है। इंटरनेट WAN का सबसे बड़ा उदाहरण है।

WAN  की विशेषता :

  • WAN सबसे बड़े Area को cover करता है, जो एक nation के बराबर है।
  • WAN को पूरे world में नेटवर्क किया जा सकता है।फोन लाइनों या satelite के माध्यम से network जुड़े रहते है।

WAN के लाभ :

  • WAN का भौगोलिक कवरेज व्यापक Comprehensive है।
  • संबंधित network प्रत्येक device से जुड़ी जानकारी को WAN network के माध्यम से share किया जा सकता है।

WAN के नुकसान :

  • दोस्तों WAN network में अधिक technology सम्मिलित होती हैं, इसलिए LAN और MAN नेटवर्क की तुलना में WAN में security संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं।
  • अपने विशाल भौगोलिक कवरेज के कारण, WAN  complex and complicated होते हैं।
  • WAN network के समस्या निवारण में बहुत समय लग जाता है।

निष्कर्ष

22,621 hits

Rating: 1 out of 5.

Leave a Reply