Android क्या है? इसका इतिहास क्या है, Android के सभी वर्जन 1.0 से android 15 तक डिटेल में जानिए

दोस्तों आज के इस डिजिटल दुनिया में सभी लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। शायद ही ऐसा कोई हो जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करता हो ।लेकिन अब बात आती है कि स्मार्टफोन में ये andorid क्या होता है । आजकल सभी लोग android OS वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है । यह दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। क्योंकि यह user friendly है।

Android क्या है?

दोस्तों android एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो Linux kernel पर आधारित है। जिसे google द्वारा devlope किया गया है। Linux kernel एक फ्री open source software है जिसमें बहुत सारी modification करके android को तैयार किया गया है। Lenux का इस्तेमाल सर्वर और डेस्कटॉप में होता है इसलिए android को touchscreen जैसे smartphone और टैबलेट के लिए बनाया गया है ।ताकि जिस फंक्शन का उपयोग हम कंप्यूटर में करते हैं वो मोबाइल में भी कर सके।

Android का इतिहास क्या है?

Android की शुरुआत साल 2003 में android INC के निर्माता Andy Rubin ने की थी। जिसे साल 2005 में google ने इसे खरीद लिया था और इसके बाद Andy Rubin को ही android OS devlopment का head बना दिया गया था । Google को android बहुत ही दिलचस्प चीज लगी जिसकी मदद से एक powerful और फ्री operating system बना सकते हैं।

Android को officially साल 2007 में google द्वारा लॉन्च किया गया था और साथ में ही android devlopmet की घोषणा भी की गई थी। साल 2008 में HTC dream को मार्केट में लॉन्च किया गया था। जो android OS में चलने वाला पहला फोन था । जिसके बाद android के कई सारे वर्जन लॉन्च किए गए जिसे नई पीढ़ी के लोगों का बहुत प्यार और सपोर्ट मिला। साल 2013 में Andy Rubin ने अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए इसे छोड़ दिया था । इनके जाने के बाद सुंदर पिचाई को एंड्रॉयड का हेड नियुक्त किया गया ।

इसे भी पढ़ें :

Computer virus attack : इतिहास के 5 सबसे खतरनाक कंप्यूटर वायरस अटैक

Android के फीचर्स कौन कौन से है

Android एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म साबित हुआ है जो इसे बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसकी जानकारी भी आप लोगों को होनी चाहिए।

  1. Android एक बेहतर user interface प्रदान करता है। जिससे इसको इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।इसे कोई भी आम इंसान जो इसे पहली बार operate कर रहा है आसानी से चला सकता है।
  2. ​Android बहुत सारी multiple भाषाओं को support करता है जैसे इंग्लिश, हिंदी, मराठी , गुजराती, पंजाबी, बंगाली, तेलुगु और भी सभी भाषाएं support करती हैं।
  3. Multitasking : दोस्तों इसमें आप एक साथ कई काम कर सकते है जैसे गूगल में कुछ सर्च कर रहे हैं इसके साथ आप म्यूजिक ऐप से गाना भी सुन सकते है और साथ में कोई भी फाइल को डाउनलोड कर सकते है।
  4. Connectivity: अगर android में connectivity के बारे में बात करें तो इसमें wifi, hotspot, bluetooth, 3G/4G, CDMA, NFC इत्यादि पाए जाते है जिससे आसानी के साथ हम दूसरे नेटवर्क के साथ हम अपने मोबाइल को कनेक्ट कर सकते हैं।
  5. Application: दोस्तों android में आप अपने मन पसन्द का app install करके उपयोग कर सकते हैं। Android OS में play store एक by default ऐप होता है जो उपयोगकर्ता को फ्री में app डाउनलोड करने की अनुमति देता है।

Android OS को बेहतर कैसे बनाता है

Android OS को और बेहतर बनाने के लिए यह समय समय में नए वर्जन लाता रहता है।इन नए वर्जन का इस्तेमाल करने के लिए आपको हर बार नया मोबाइल खरीदने की आवश्यकता नहीं होती है । यह वर्जन आपके मोबाइल में ही android update के रूप में मिलता है जिसे आप फ्री में update कर सकते है।Update करने से आपको बहुत सारे नए फीचर्स मिलते हैं। प्रत्येक update के बाद आपके मोबाइल की speed और परफोर्मेंस में बढ़त देखने को मिलती है ।

Android OS के वर्जन

दोस्तों android अपने फीचर्स में हमेशा से अपडेट लाता रहता है । Android के अब तक के आए सभी वर्जन को नीचे डिटेल में बताया है।

Android 1.0 : Android के इस वर्जन को 23 सितंबर 2008 को लॉन्च किया गया। इसमें Gmail, maps , calander और youtube के साथ google ऐप्स का एक सेट शामिल है।

Android 1.5 (कपकेक) : Android के इस वर्जन को 27 अप्रैल 2009 को लॉन्च किया गया।Onscreen vertual कीबोर्ड और third party ऐप विजेट के लिए फ्रेमवर्क पेश किया गया था।

Android 1.6 (डोनट) : Android के इस वर्जन को 15 सितंबर 2009 को लॉन्च किया गया। OS को विभिन्न स्क्रीन आकारों और resolution पर चलाने की क्षमता पेश की गई और CDMA नेटवर्क के लिए जोड़ा गया।

Android 2.0 (एक्लेयर): Android के इस वर्जन को26 अक्टूबर 2009 को लांच किया गया। इसमें turn by turn navigation , Real time ट्रैफिक की जानकारी, pinch to zoom क्षमता को add किया गया।

​Android 2.2 (फ्रोयो): android के इस वर्जन को 20 मई 2010 को लॉन्च किया गया। Home screen के निचले भाग में dock और voice action को add किया गया, जो इस्तेमाल करने वालों को किसी आइकन पर tap करने और कमांड बोलने की अनुमति देते हैं।

Android 2.3 (जिंजरब्रेड) : Android के इस वर्जन को 6 दिसंबर 2010 को लॉन्च किया गया। UI में काला और हरा रंग को add किया गया।

Android 3.0 से 3.2 (हनीकॉम्ब) : Android के इस वर्जन को 22 फरवरी 2011 को लॉन्च किया गया। यह अपडेट केवल tablet के लिए थी और इसमें नीले, Space theme वाले होलोग्राफिक design को पेश किया गया था।

Android 4.0 (आइसक्रीम सैंडविच): Android के इस वर्जन को 18 अक्टूबर 2011 को लॉन्च किया गया। टैबलेट और स्मार्टफोन दोनों के लिए unified UI पेश किया गया ।

Android 4.1 से 4.3 (जेली बीन): Android के इन वर्जन को 9 जुलाई 2012, 13 नवंबर 2012 और 24 जुलाई 2013 को लॉन्च किया गया। Google Now, one day planner सेवा शुरू की गई। Voice search system को add किया गया।

Android 4.4 (किटकैट) : Android के इस वर्जन को 31 अक्टूबर 2013 को लांच किया गया। UI में हल्के रंग, white icon और Transparent स्टेटस बार add किया गया।

Android 5.0 (लॉलीपॉप) : Android के इस वर्जन को 12 नवंबर 2014 को लॉन्च किया गया। Hands free voice control को लॉन्च किया गया जो ” ok google ” बोलने में काम करता है ।


Android 6.0 (मार्शमैलो) : Android के इस वर्जन को 5 अक्टूबर 2015 को लॉन्च किया गया। इस update में USB type C और Fingerprint reader को add किया गया।

Android 7.0 और 7.1 (नूगाट):  Android के इन वर्जन को क्रमशः 22 अगस्त 2016 और 4 अक्टूबर 2016 को लॉन्च किया गया। इसमें native split screen mode को add किया गया ।

Android 8.0 और 8.1 (ओरियो) Android के इस वर्जन को क्रमशः 21 अगस्त 2017 और 5 दिसंबर 2017 को लॉन्च किया गया। इन वर्जन में Picture in picture (PIP) mode और नोटिफिकेशन को snooz करने की क्षमता को add  किया गया।

Android 9.0 (Pie) : Android के इस वर्जन को 6 अगस्त 2018 को लॉन्च किया गया। इस वर्जन में back , Home और overview बटन की जगह multi functional होम बटन और एक छोटा back बटन दिया गया है।

Android 10 (Android Q) : Android के इस वर्जन को 3 सितंबर 2019 को लॉन्च किया गया। इसमें back बटन की जगह swipe को  नेविगेशन में add किया गया। Dark theme और फोकस mode को भी ऐड किया गया।

Android 11 (रेड वेलवेट केक)। Android के इस वर्जन को 8 सितंबर 2020 को लॉन्च किया गया। इसमें built in screen रिकॉर्डिंग को जोड़ा गया। कई मैसेजिंग ऐप में बात करने के लिए chat bubble 💬 को add किया गया।

Android 12 (स्नो कोन)। Android के इस वर्जन को 4 अक्टूबर 2021 को लॉन्च किया गया। इसमें यूजर इंटरफेस के लिए custmise का ऑप्शन add किया गया और किसी भी ऐप को परमिशन देने में privacy को add किया गया ।

Android 12L. Android ke इस वर्जन को 7 मार्च 2022 को लॉन्च किया गया। L का मतलब है बड़ी स्क्रीन। इस अपडेट का उद्देश्य यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाना और टैबलेट, फोल्डेबल या क्रोमबुक की बड़ी स्क्रीन के लिए optimise करना है। इस अपडेट में टैबलेट और फोल्डेबल के लिए dual पैनल नोटिफिकेशन center जोड़ा गया है।

Android 13 (Tiramisu)। Android के इस वर्जन को 15 अगस्त 2022 को लॉन्च किया गया। इसमें colour, theme language में custmise ऑप्शन दिया गया है ।यह अपडेट कई Android डिवाइस पर message, chat , link और photo भेजना इन सब मल्टीटास्किंग में सक्षम बनाता है।

Android 14 (अपसाइड डाउन केक)। Android के इस वर्जन को 4 अक्टूबर 2023 को लॉन्च  किया गया। Lock screen और wallpaper के लिए ज्यादा विकल्प शामिल किए गए। मोबाइल की बैटरी पर पड़ने वाले strain को कम करने के लिए OS की efficiency में सुधार किया गया। Google ने दृष्टि-बाधित यूजर के लिए बड़े font और श्रवण-बाधित यूजर को सूचना मिलने पर एक और विज़ुअल संकेत देने के लिए कैमरा फ़्लैश को add किया है।

Android 15 (वेनिला आइसक्रीम)। Android के इस वर्जन को 15 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया गया। इसमें Health और बैंकिंग जैसे sensitive ऐप को सुरक्षित क्षेत्र में store करने के लिए प्राइवेट स्पेस शामिल किया गया है। कैमरा ऐप में सुधार किया गया है जिसमे अगर रात के समय फोटो लेना या QR code को scan करना के लिए low boost light को add किया गया है। डिवाइस पर बजने वाले गानों की पहचान करने की क्षमता को शामिल करने के लिए सर्किल टू सर्च फीचर को बढ़ाया गया है। अतिरिक्त अपडेट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट, partial screen recording, स्क्रीन रिकॉर्डिंग डिटेक्शन, बेहतर बैटरी लाइफ, अतिरिक्त हेल्थ कनेक्ट डेटा और फिजिकल कीबोर्ड के लिए accessibility विकल्प को जोड़ा गया हैं।

निष्कर्ष:

हमने इस ऑर्टिकल में जाना है कि android क्या है। यह कब लॉन्च हुआ था। Android के अभी तक कितने वर्जन आ गए हैं। सभी के बारे में हमने डिटेल में जाना है । अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों में share जरूर करें।

Leave a Reply