कभी -2 Wifi router में no internet connection का error क्यों आता है , क्या है इसकी वजह

Wifi router: दोस्तों अगर आपने भी wifi का इस्तेमाल किया होगा तो आपको कभी न कभी no internet connection वाले error से जरूर गुजरना पड़ा होगा । WiFi अचानक से काम करना बंद कर देता है । आप सोचते होगे ऐसा क्यों हो गया अभी तो सही से चल रहा था । फिर से Wifi चलाने के लिए आप अपने wifi router को restart कर देते हैं तो आप देखते होगे कि wifi फिर से काम करने लगता है । आप सोच रहे होगे कि ऐसा क्यों होता है आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं।

Wifi router कैसा होता है ?

दोस्तों सबसे पहले हम ये जानेंगे कि wifi router कैसा होता है। क्या आपने कभी अपने wifi router को open किया है । आप सभी यही सोच रहे होगे कि इसके अन्दर एक छोटा सा सर्किट बोर्ड होगा जिसमें कुछ ट्रांजिस्टर, डायोड और capaciter लगे होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है । WiFi router एक कंप्यूटर की तरह होता है मतलब कंप्यूटर की तरह ही काम करता है ।जी हां दोस्तों आपको यह जान के हैरानी होगी कि wifi router एक छोटा कंप्यूटर ही होता है जिसमें ram, storage और operating system का उपयोग किया जाता है ।

इसे भी पढ़ें :

क्या होता है नेटवर्क : LAN , MAN और WAN क्या है, इनके लाभ और नुकसान

हैकिंग क्या है: हैकिंग से बचने के उपाय,पूरी जानकारी

Wifi router कैसे काम करता है ?

Wifi router का उपयोग किसी एक device को connect करने के लिए नहीं किया जाता है इसमें कई सारे device connect किए जा सकते है । जब भी आप किसी device को wifi router से connect करते है तो wifi router उस device को एक IP address provide कर देता है। यहां पर जितने सारे device होगी उतने ही wifi router यूनीक ip address provide कर रहेगा । जितने सारी डिवाइस होगी उतना ही wifi router Ram और प्रॉसेसिंग पॉवर का इस्तेमाल करता रहेगा।

इतनी सारी device connect होने के बाद सीधी सी बात है कि आपका wifi slow हो जाएगा। आपने देखा होगा कि जब भी आप single decice में wifi इस्तेमाल करते है तो wifi की speed बहुत ज्यादा रहती है ।लेकिन जब भी आप कई सारे डिवाइस connect करते है तो इंटरनेट की speed slow हो जाती है। कई सारे लोग होते है जो अपना wifi router 24 hours चालू करके रखते है। मैं आपको बता दूं कि ये भी एक मशीन है इसे भी आराम की जरूरत होती है इसलिए इसे कुछ देर के लिए बंद कर दिया करें जिससे heat होना network slow होना ये समस्या नहीं आएगी ।

Wifi router काम करना क्यों बंद कर देता है ?

जब भी हम wifi router का इस्तेमाल करते है तो हमें एक ISP (internet service provider) की आवश्यकता होती है। जिससे आप अपना wifi लगवाते हैं।जो हमें एक यूनीक ip address देता है जो एक निश्चित समय के लिए होता है ।जब ये time period खत्म हो जाता है तो वो हमें एक दूसरा यूनीक dynamic ip address देता है । इस तरह ये ip address बदलता रहता है ।

जब आपका ISP आपका ip address बदल देता है तो आपका wifi router काम करना बंद कर देता है और हमें no internet connection दिखाई देने लगता है। अब जब आप इसे restart करेंगे तो आपका wifi फिर से काम करने लगेगा ।

Wifi router restart करने से क्या होता है ?

दोस्तों जब भी आप wifi router इस्तेमाल करते हैं तो अचानक से no internet connection दिखाई देने लगता है और जब हम power off करके on करते यानी restart करते है तो इंटरनेट फिर से चलने लगता है । आखिर restart करने से क्या हो जाता है । जब भी हम wifi router को रिस्टार्ट करते है तो उसमें जितने भी devices connect होती है सब disconnect हो जाती है उसका जो ram और प्रॉसेसिंग पॉवर होती है वो फ्री हो जाती है जिससे हम wifi का फिर से use कर पाते है ।

निष्कर्ष:

दोस्तों अब आपको समझ आ गया होगा कि wifi चलते चलते क्यों no internet connection दिखाई देने लगता है और wifi router restart करने से क्या होता है । अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों में share जरूर करें और हमारी वेबसाइट knowledgepapa में विजिट करते रहे।

Leave a Reply